HomeAccident NewsHathras accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली रजवाहा में पलटी, किसान की मौत, मचा कोहराम

Hathras accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली रजवाहा में पलटी, किसान की मौत, मचा कोहराम

-

– खेत से गेहूं की ट्रॉली लेकर गांव लौट रहे थे।


हाथरस। हसायन कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। घटना गांव मथुरापुर के निकट रजवाहा में हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह गांव मथुरापुर के निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र थे। मानवेंद्र अपने खेत से गेहूं की ट्रॉली लेकर गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान मथुरापुर के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर रजवाहा में पलट गई। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। हादसे में मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों में मचा कोहराम…

मानवेंद्र खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से उनके दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts