– मथुरा-बरेली हाईवे पर हादसा, युवक की मौत, घने कोहरे में ट्रक ने मैक्स पिकअप चालक को रौंदा, वृंदावन से गाय लेकर आ रहा था।
हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर आज गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव साथिनी के पास एक ट्रक ने मैक्स पिकअप चालक को रौंद दिया। मृतक की पहचान कासगंज के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव सियपुर निवासी 42 वर्षीय चंद्रकेश पुत्र भगवानदास के रूप में हुई है। चंद्रकेश मैक्स पिकअप गाड़ी से एक रिश्तेदार के साथ वृंदावन से गाय लेकर लौट रहे थे। सुबह वापस लौटते समय उनकी गाड़ी की लाइट में खराबी आ गई।



