Homeउत्तर प्रदेशHastinapurहस्तिनापुर महोत्सव: पौराणिक इतिहास को किया याद

हस्तिनापुर महोत्सव: पौराणिक इतिहास को किया याद

-

– कस्बे के नेहरू पार्क में मनाया गया स्थापना दिवस, विकास का लिया संकल्प।


शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। कस्बे के नेहरू पार्क में गुरूवार को हस्तिनापुर महोत्सव मनाया गया जिसमें कस्बे के हजारों लोगों ने भाग लिया इस अवसर पर हस्तिनापुर के पौराणिक इतिहास को याद किया गया।

 

कार्यक्रम में चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि धन्य है हम, जो हस्तिनापुर की भूमि पर जन्मे हैं। परंतु आज तक हमें हस्तिनापुर का चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित होने का इंतजार है। पूर्व में आयी सरकारों ने हस्तिनापुर की अनदेखी की, लेकिन भाजपा सरकार में हस्तिनापुर का विकास किया जा रहा है। हस्तिनापुर में जल्द ही राष्ट्रीय म्यूजियम बनेगा।

ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि चंडीगढ़ और हस्तिनापुर की नींव एक साथ रखी गई थी। परंतु हस्तिनापुर आज चंडीगढ़ से बहुत पीछे है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हस्तिनापुर में एक समय ऐसा था, जब यहां पर सैकड़ो उद्योग धंधे संचालित थे। परंतु आज सभी बंद है और यहां पर रोजगार के भी साधन नहीं है। सरकार को ऐसे प्रबंध करने चाहिए जिससे यहां लोगों को रोजगार मिले।

वक्ताओं ने कहा कि महाभारत काल के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने भी हस्तिनापुर का नेतृत्व किया था। जिन्होंने महाभारत युद्ध से पूर्व हस्तिनापुर में आकर समझौता कराया, उसके बाद महाभारत युद्ध हुआ और यह नगरी वीरान हो गई। जिसके बाद 6 फरवरी 1949 को देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे विकसित करने के लिए इसकी आधारशिला रखी।

इसी उपलक्ष्य में गुरूवार को 76 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, स्कूली बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया और गंगा आरती के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया खुदाई के समय हस्तिनापुर से विभिन्न अवशेष मिले हैं, जो प्राचीन है। उन्होंने बताया आने वाली पीढ़ी को पता होना चाहिए कि हस्तिनापुर का क्या इतिहास रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts