HomeHaryana Newsहरियाणा: महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, कई...

हरियाणा: महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार

-

  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा,
  • स्कूल बस पलटने से मची चीख-पुकार।

हरियाणा: ईद के दिन महेंद्रगढ़ के कनीना में जीएल पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। इस एक्सीडेंट में करीब 6 की मौत की खबर है, जबकि कई बच्चे घायल हुए हैं।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई। सूत्रों के अनुसार हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है।

हरियाणा में महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने कही जांच की बात

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 20-25 बच्चे थे। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी मामले की जांच जारी है ड्राइवर नींद में था या नहीं या उसने नशा किया था, इसकी जांच होगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां है। उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्टी नहीं की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts