HomeCRIME NEWSहापुड़: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

हापुड़: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

-

– बदमाश ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, 64 लाख रुपये की थी लूट।

हापुड़। पिलखुवा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

 

पिलखवा क्षेत्र अधिकारी अनीता चौहान ने जानकारी देते हुए बताया रात्रि में पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार को बाइक रोकने का इसरा किया तो बदमाश ने पुलिस पर एक राउंड फायरिंग करते हुए पीछे की तरफ बाय फेक कर भागने का प्रयास किया तो जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली मारी गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश की पहचान अकरम पुत्र बाबू निवासी सेक्टर-11, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसने 31 जनवरी को एनएच- 9 पर एक व्यापारी से 64 लाख की लूट की थी।इस मामले में पुलिस ने आरोपी थाना पिलखुवा में दर्ज मुकदमा संख्या 55/26 के तहत वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 75 हजार रुपये नकद, एक अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts