Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़: चाइनीज मांझे से एक युवक गंभीर घायल, छिजारसी टोल प्लाजा के...

हापुड़: चाइनीज मांझे से एक युवक गंभीर घायल, छिजारसी टोल प्लाजा के पास हादसा

-

  • चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, चार टांके लगे
  • छिजारसी टोल प्लाजा के पास हादसा, 

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर चाइनीज मांझे से एक युवक घायल हो गया। हैदर नगर निवासी नदीम शुक्रवार सुबह बाइक से नौकरी पर जा रहा था। जब वह छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया।

इस हादसे में नदीम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गर्दन पर चार टांके लगाए गए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है।

जिला प्रशासन चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने का दावा कर रहा है। लेकिन स्थानीय बाजारों में अभी भी इसकी खुलेआम बिक्री हो रही है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बंसल अकेला ने कहा कि पतंग पहले भी उड़ाई जाती थी।

लेकिन चाइनीज मांझे के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।
उन्होंने प्रशासन और पुलिस से चाइनीज मांझे के खिलाफ कठोर अभियान चलाने और बेचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts