spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहैंडलूम व्यापार संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

हैंडलूम व्यापार संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बीएवी इण्टर कालिज में हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ मेरठ ने होली मिलन का कार्यक्रम आयाजित किया। यह वर्ष संस्था का स्वर्ण जयन्ती वर्ष भी है।

बाजार की सम्मानित संस्था को इस वर्ष 50 वर्ष पूर्ण हो रहे है। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिये बाजार के सभी वरिष्ठ व्यापारी जिन्होने इस अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण किये है, उन सभी का सम्मान किया गया। इन वरिष्ठ व्यापारियों को स्मृति चिन्ह एवं माला व प‌ट्टा व्यापारी संघ के पदाधिकारियो द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अजय जैन, प्रमोद कुमार, सौरभ जैन, व रवि रस्तौगी रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकंत अहलुवालिया और कमलदत्त शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संघ के प्रधान अंकुर गोयल, महामन्त्री गुरदीप सिंह कालरा, वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता, उपप्रधान विपुल जैन, मंत्री अनुज रस्तौगी, कोषाध्यक्ष विपिन रस्तौगी, उपमंत्री राहुल जैन, पूर्व प्रधान नवीन अरोडा, राजीव बंसल, कार्यकारिणी सदस्य नीलकमल रस्तौगी, रमन खुराना, ईशान सिंघवाल, संजय रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts