Homeउत्तर प्रदेशModinagarदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हज यात्रियों की मिनी बस ट्रक से टकराई,...

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हज यात्रियों की मिनी बस ट्रक से टकराई, 14 लोग घायल

-


मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट से करीब तीन किलोमीटर पहले हज यात्रियों से भरी हुई मिनी बस रोड किनारे खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। जिसमें 14 लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही 108 सेवा की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बस चालक जाहिद, इदरीस, सबीना, अजीम, मेनुजिदीन को सीएचसी मोदीनगर में भर्ती कराया गया।

साथ ही नहीना, सलीम, आरिफ, वारिस, तस्लीम, सलीम, अजीम व इस्तिकार को सीएससी डासना में भर्ती कराया गया। यह सभी यात्री ग्राम जीतपुर तहसील नगीना जनपद बिजनौर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे।

एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह ने बताया की रात 3.30 पर बस का एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई। तुरंत ही मौके पर 108 सेवा की तीन एंबुलेंस भेजी गईं। साथ ही सभी यात्रियों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts