HomeTrendingतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

-

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हादसा, ओवरटेक करते समय टक्कर लगी


मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मंगलवार रात 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव बजारपुर दौसा निवासी 32 वर्षीय सचिन पायल के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। सचिन रात को दौसा बंजारपुर से मोदीनगर की ओर आ रहे थे।

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर देव विहार कॉलोनी के सामने पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सचिन उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनका सिर कुचल गया और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मृतक के भाई नीतिश पायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

इसी बीच, मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी में एक अन्य हादसे में उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। नगर की विजयनगर कॉलोनी निवासी अंगुरी देवी बाजार से सामान खरीदने हरमुखपुरी कॉलोनी गई थीं। रविवार रात को जब वह कॉलोनी के गेट नंबर दो के पास पहुंचीं, तो मेरठ की ओर आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद महिला उछलकर काफी दूर जा गिरी। चालक बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts