HomeTrendingआकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों ने गंवाई जान

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों ने गंवाई जान

-

तीन लोगों की हालत गंभीर, खेत में धान की रोपाई करते समय हुआ हादसा


मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव में गौशाला के पास बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खेत में काम कर रहे लोगों पर बिजली गिर गई। जिसमें विनीता (21)और संतराम (30) की मौत हो गई जबकि सपना, देवांशी और कामिनी घायल हो गई। घायलों को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मझोला के गांगन वाली मैनाठेर निवासी बिलाल का खेत गौशाला के पास है। बुधवार को खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था। गांगन वाली मैनाठेर निवासी संतराम, विनीता, सपना, देवांशी और कामिनी समेत अन्य युवती औ युवक मजदूरी पर धान की रोपाई क रहे थे।

बुधवार सुबह करीब नौ बजे तेज बारिश होने लगी। जिस कारण सभी युवक और युवतियां एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान बिजलीगिर गई। जिसमें संतराम, विनीता, देवांशी,सपना और कामिनी झुलस गए। इस हादसे से चीख पुकार मच गए। आस पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोग दौड़े और युवक व युवतियों के परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद परिजन आ गए और सभी को साईं अस्पताल ले गए। जहां विनीता और संतराम को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं जबकि तीन युवतियां अस्पताल में भर्ती कराइ गई हैं।

वहीं, सुबह से जारी बारिश ने जिले में जनजीवन भी प्रभावित कर दिया। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जबकि हाईवे पर पानी भरने और दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। देहात क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts