Homeदेशगुरमीत राम रहीम को तीस दिन की पैरोल मिली

गुरमीत राम रहीम को तीस दिन की पैरोल मिली

-

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल दी गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के रेप के मामले में सजा काट रहा है। इस बार उसे 30 दिन की पैरोल दी गई है। सुबह करीब 7 बजे गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा आश्रम के लिए रवाना हुआ।

Gurmeet Ram Rahim

 

इस साल में ये उसकी दूसरी पैरोल है। इससे पहले वो 15 बार पैरोल और फरलो ले चुका है और सजा के दौरान ये अब उसकी 16वीं पैरोल है। राम रहीम ने अब तक अपनी 3,193 दिनों की सजा में से 406 दिन रोहतक की सुनारिया जेल की चारदीवारी से बाहर बिताए हैं।

राम रहीम सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। उसे 2017 में एक स्पेशल कोर्ट ने दो महिला शिष्यों के साथ रेप का दोषी ठहराया था। इसके बाद उसे दो मर्डर केस में भी दोषी ठहराया गया. 2019 में पत्रकार राम चंदर छत्रपति के मर्डर के लिए उम्रकैद की सजा मिली। 2021 में डेरा मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए सजा मिली। हालांकि, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उसे 2024 में रंजीत सिंह मर्डर केस में और 2026 में पत्रकार राम चंदर छत्रपति मर्डर केस में बरी कर दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts