HomeCRIME NEWSGorakhpur News: पशु तस्करों ने की नीट छात्र की गोली मारकर हत्या,...

Gorakhpur News: पशु तस्करों ने की नीट छात्र की गोली मारकर हत्या, बवाल-आगजनी में एसपी-दरोगा हुए घायल

-

– भीड़ ने तस्कर को अधमरा किया।

गोरखपुर। नीट की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र की पशु तस्करों ने हत्या कर दी। लाश को घर से चार किमी दूर फेंक दिया। साढ़े चार घंटे बाद घरवालों को छात्र की खून से लथपथ लाश मिली। उसका सिर कुचला हुआ था। सोमवार रात साढ़े 11 बजे 10-15 पशु तस्कर तीन गाड़ियों से छात्र के गोदाम को लूटने पहुंचे थे। इसकी सूचना छात्र के बुआ के लड़के ने उसे फोन पर दी। छात्र स्कूटी से पहुंचा। साथ में 10 से 15 ग्रामीण भी थे। उनका तस्करों से आमना-सामना हो गया। इस दौरान तस्करों ने छात्र को पकड़कर जबरन डीसीएम में बैठा लिया और उसकी हत्या कर दी।

इस दौरान गुस्साई भीड़ ने एक पशु तस्कर को पकड़ लिया। उसकी गाड़ी फूंक दी और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे बचाने में भीड़ की एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थाना प्रभारी से हाथापाई हो गई।

इसमें एसीपी और दरोगा घायल हो गए। पशु तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात पिपराइच के मऊआचापी गांव की है। छात्र के घर और गोदाम के बीच दूरी 500 मीटर है। तस्कर की पिकअप में 2-3 मवेशी भी मिले हैं।

छात्र की हत्या के बाद मंगलवार सुबह गुस्साए लोगों ने गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया। चार थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी परिजन को समझाने रहे थे। इसी बीच भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने पुलिसकर्मियों ने पथराव कर दिया। पुलिसवालों ने भाग कर जान बचाई। फिलहाल, भीड़ और पुलिस आमने सामने है। मौके पर तनाव है। भाई प्रिंस के मुताबिक, रात करीब 3 बजे गांव वालों ने दीपक की तलाश शुरू की। डेढ़ घंटे की तलाश के बाद दीपक की लाश सरैया गांव के पास मिली।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि महुआचापी में करीब 10-11 पशु तस्कर रात में आए थे। वो कुछ ले नहीं जा पाए तो एक गांव के ही बच्चे को उठा ले गए। गांव वालों ने एक पशु तस्कर को पकड़ लिया था। उसे पुलिस प्रशासन से ही चोट आई है।

दीपक को गोली मारी गई है। ग्रामीण का आरोप है कि चौकी इंचार्ज पिपराइच ने आरोपी युवक को बचा लिया है। अब पुलिस-प्रशासन घर वालों को परेशान कर रही है। जो यहां के स्थानीय दरोगा हैं जब उनके पास पैरवी करने जाओ तो गाली देकर बात करते हैं।

गांव के चंचल निषाद ने बताया कि पशु तस्कर अपनी पिकअप लेकर आए थे। भागते समय उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। देखा पीछे से लड़के और ग्रामीण पत्थर फेंकते हुए आ रहे थे। बोल रहे थे कि उनके पास कट्‌टा है। वहीं सूचना के बाद डायल 100 की गाड़ी पहुंच गई। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया।

तस्कर को छुड़ाने में एसपी और दरोगा घायल

इधर, हंगामे की सूचना पर एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थाना प्रभारी पुरुषोत्तम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पशु तस्कर को गांव वालों से छुड़ाने की कोशिश की गई, मगर गुस्साई भीड़ उसे छोड़ने पर अड़ गई। इस दौरान उनकी भीड़ से हाथापाई हो गई। इसमें दरोगा और एसपी चोटिल हो गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts