spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingGold Rate Dhanteras: आसमान छू रहे सोने के दाम, जानिए दिल्ली से...

Gold Rate Dhanteras: आसमान छू रहे सोने के दाम, जानिए दिल्ली से यूपी तक Gold का भाव

-

Gold Rate Dhanteras: धनतेरस के दिन सोने के दाम आसमान छूते नजर आ रहे है। दिल्ली, यूपी से लेकर मुंबई तक सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बनता जा रहा हैं। धनतेरस पर 12 बजे नए भाव खुलने से पहले सोना 3200 रुपये उछाल के साथ रिकॉर्ड 1 लाख 34 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सर्राफा बाजार और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत त्योहारी खरीद की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। वही चांदी की कीमत में 7 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिल रही हैं।

दिवाली तक सोने-चांदी के भाव

सर्राफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि दिवाली धनतेरस के दौरान ज्यादा बिक्री की उम्मीद में ज्वेलर्स ने जमकर खरीदारी की है और ग्राहकों की मांग भी बढ़ने की उम्मीद से सोना लगातार चढ़ रहा है। शनिवार को धनतेरस के दिन भी यही रुख रहने की संभावना है. दिवाली तक सोने और चांदी में यही ट्रेंड दिख रहा है। धनतेरस के त्योहार पर कीमती धातुओं की खरीदने को शुभ माना जाता है. त्योहार और शादी ब्याह के सीजन के अलावा निवेशक और भारतीय रिजर्व बैंक समेत दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों की खरीद से भी पीली धातु में तेजी लगातार कायम है।

बुलियन एक्सपर्ट ने कहा, सोने की तगड़ी डिमांड के कारण कीमतें बढ़ने की संभावना बनी है। अक्टूबर के आखिरी तक ये डेढ़ लाख रुपये के आसपास भी पहुंच सकता है। अमेरिका में शटडाउन से डॉलर की स्थिति लगातार कमजोर बनी हुई है। यूक्रेन-रूस युद्ध जैसे कारणों से निवेशक और केंद्रीय बैंक सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में असमंजस और ब्याज दरों में और कमी जैसी वजहों से निवेशकों का झुकाव सोने पर बना है। ऐसी अनिश्चितता के माहौल में सोना की ये तेज रफ्तार कायम रहने के आसार हैं।

चांदी के भाव में गिरावट आई

बहरहाल, चांदी गिरावट के साथ 7000 रुपये टूटी है और 1 लाख 77 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गई। ऐसे में चांदी के गणेश-लक्ष्मी, चांदी का सिक्का या चांदी के बर्तन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए थोड़ी खुशखबरी है।

दिल्ली में सोने का भाव

24 कैरेट- 132930

22 कैरेट – 121860

मुंबई में सोने का भाव

24 कैरेट- 132780

22 कैरेट – 121710

कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट- 132780

22 कैरेट – 121710

लखनऊ में सोने का भाव

24 कैरेट- 132930

22 कैरेट – 121860

नोएडा में सोने का भाव

24 कैरेट- 132930

22 कैरेट – 121860

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts