– बिलिंग ऐप से टर्नओवर छिपाया, इनकमटैक्स और जीएसटी की जांच।
गाजियाबाद। मशहूर लस्सी और मिठाई की दुकान लोकनाथ स्वीट्स घंटाघर में बड़े पैमाने पर टर्नओवर छिपाया जा रहा है। जहां एक इलेक्ट्रॉनिक एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके किया गया था, जो फीड किए गए बिलिंग डेटा को अपने आप डिलीट कर देता था। इनकम टैक्स और जीएसटी की टीम ने अलग स्थानों पर छापा मारा।


