Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: समाजसेवी 21 महिलाओं को किया सम्मानित

मेरठ: समाजसेवी 21 महिलाओं को किया सम्मानित

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिटीजन वाइस संस्था की ओर से गढ़ रोड स्थित निबंस नित्यानंद वाटिका में होली मिलन समारोह और महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

 

संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने कहा कि, भारतीय संस्कृति प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग का संदेश देती है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। वहीं, मुख्य अतिथि शिक्षाविद् व वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में डॉ ईश्वर चंद्र गम्भीर और राजीव शर्मा ने काव्यपाठ किया। इस दौरान डॉ निवेदिता मलिक, मधु डांग, सारिका शर्मा, रिचा सिंह, रीटा दीक्षित, लक्ष्मी शर्मा, पारुल सिंघल, सीमा शर्मा, प्रीति शर्मा, महिमा कौशिक, ममता दीक्षित, पूनम, मिताली, रीना शर्मा, संगीता और मीरा मिश्रा सहित 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

एडवोकेट राम कुमार शर्मा, नवीन अरोड़ा, रंजन शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, जगमोहन शाकाल, प्रेम कुमार शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, गौरव यादव, अतुल त्यागी, पवन शर्मा, गिरिश भारद्वाज, अजय त्यागी, वीके शर्मा, केके चौबे, आरके भटनागर और कंवलजीत सिंह मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts