HomeAccident NewsGhaziabad Accident: फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी कार, पिता की मौत,...

Ghaziabad Accident: फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी कार, पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

-

– 100 की स्पीड में रेलिंग तोड़कर पीडब्लूडी कैंपस में गिरी।

गाजियाबाद। हापुड़ रोड पर तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। सोमवार तड़के हादसा हुआ। इसमें पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना सिहानी गेट थाने के सामने हुई। कार के नीचे गिरने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

 

 

जिस तरह रेलिंग टूटी, लोग अनुमान लगा रहे कि कार की स्पीड 100 किमी के आसपास रही होगी। कार 30 फीट नीचे गिरने से पूरी तरह डैमेज हो गई। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस और यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। सुबह कार को देखने वालों की भीड़ लगी रही। मृतक की पहचान मधुबन बापूधाम थाना के जागृति विहार निवासी राकेश शर्मा के रूप में हुई है। बेटा प्रिंस घायल है।

ओवर ब्रिज से नीचे लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) आॅफिस का कैंपस है। ऊपर से कार नीचे गिरी तो गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। अउढ सिहानी गेट उपासना पांडेय का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कार कैसे गिरी है, इसकी भी जांच कराई जा रही है। तड़के करीब 3.15 बजे यह हादसा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक यूपी14 एफसी 9453 नंबर की कार है। प्रिंस चला रहे थे, जबकि उनके पिता राकेश शर्मा आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची। राहगीरों की मदद से दोनों को यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल राकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही, प्रिंस का इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि रात में लंबी ड्राइव के दौरान नींद आने से हादसा हो सकता है। फ्लाईओवर पर कार जिस तरह रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, उससे कार की रफ्तार और जोरदार टक्कर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts