Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में एजेंसियों पर पुलिस निगरानी में मिल रहे गैस सिलेंडर

मेरठ में एजेंसियों पर पुलिस निगरानी में मिल रहे गैस सिलेंडर

-

– एलपीजी को लेकर लगातार बढ़ रही लोगों की परेशानी, प्रशासन का दावा पर्याप्त है संसाधन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एलपीजी सिलेंडर को लेकर सभी जगह हा-हाकार मचा हुआ। लोग सिलेंडर न मिलने के कारण परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर रोजाना हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। शहर के हालत यह हो चुके हैं कि अब पुलिस एजेंसियों पर जाकर सिलेंडर बटवाने की व्यवस्था को संभाल रह है।
गैस सिलेंडर लेने आए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को भी लाइन में खड़ा होकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सिलेंडर की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही थी, जिसके कारण आज अचानक भीड़ बढ़ गई।

 

 

व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई।लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसी से मांग की है कि सप्लाई व्यवस्था को ठीक किया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ और आय दिन हो रहे हंगामें को लेकर गुरूवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ऐसी जगहो पर पहुंचा जहां ज्यादा समस्या हो रही है। इसके साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह भी शांति बनाए रखें।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार यही दावा किया जा रहा है कि शहर में सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं। इसके बाद भी सिलेंडर को लेकर शहर में हालात बिगडते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ब्लैक में भी सिलेंडर लेने के लिए दो गुने से भी ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है।

गैस सिलेंडर को लेकर दूसरे दिन भी जारी रही मारामारी

बुधवार के बाद गुरुवार को भी गैस कंपनियों द्वारा आॅनलाइन बुकिंग का सर्वर डाउन होने की समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। इस कारण गुरुवार को भी गैस बुक कराने के लिए लोगों की भीड़ गैस एजेंसियों पर लगी रही। कई लोग तो नए गैस कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंचे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। लेकिन, कुछ जगहों पर तो उपभोक्ताओं को इन गैस एजेंसियों के शटरों पर ताला लटका हुआ मिला।

गैस एजेंसी संचालक उनका समस्या का कोई समाधान नहीं कर पाए। आपको बता दें कि, गैस कंपनियों ने पुराने कनेक्शनों का ई-केवाईसी अनिवार्य किया हुआ है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन का ई-केवाईसी नहीं कराया। जिसका कारण उनके गैस कनेक्शन अस्थायी तौर पर बंद हो गए। अब गैस संकट का आभास होने पर एकाएक लोग अपने कनेक्शन फिर से चालू कराने के लिए गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं।

सर्वर डाउन होने के कारण उनके कनेक्शन फिर से चालू नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे लोगों की भी भीड़ एजेंसियों पर लगी है। अफसरों के मुताबिक गैस कंपनियों का सर्वर डाउन होने के कारण 25 दिन बाद भी गैस बुक नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों को ऐसे उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग आॅफलाइन रजिस्टर में दर्ज करके सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts