HomeTrendingसब्जी मंडी में 70 हजार का लहसुन चोरी

सब्जी मंडी में 70 हजार का लहसुन चोरी

-

तीन दुकानों के ताले तोड़े, व्यापारियों ने मंडी बंद कर शुरू किया धरना



प्रतापगढ़। भुपियामऊ सब्जी मंडी में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर करीब चार क्विंटल लहसुन चोरी कर लिया। चोरी हुए लहसुन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद गुरुवार सुबह मंडी पहुंचे व्यापारियों ने ताले टूटे और सामान गायब देखा तो हड़कंप मच गया।

चोरों ने व्यापारी मोहम्मद अफजल, मोहम्मद मौसिम और समरजीत पटेल की दुकानों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और बड़ी मात्रा में लहसुन लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए।

व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक महीने में मंडी में यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना है। इससे पहले भी करीब चार क्विंटल लहसुन चोरी हुआ था, लेकिन पुलिस अब तक चोरों का पता नहीं लगा सकी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है।

हैरानी की बात यह है कि चोरी की घटना भुपियामऊ पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई। इसके बावजूद चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। विरोध में व्यापारियों ने मंडी में तालेबंदी कर सब्जियों की खरीद-बिक्री बंद कर दी और धरने पर बैठ गए। उन्होंने मंडी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts