spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहस्तिनापुर खादर में गंगा का जलस्तर हुआ स्थिर

हस्तिनापुर खादर में गंगा का जलस्तर हुआ स्थिर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बिजनौर बैराज से शुक्रवार को 1.74 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। यह गुरुवार के 1.80 लाख क्यूसेक से कम है। इससे मवाना और हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर स्थिर होने लगा है।

पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खेतों में खड़ी फसलें डूब गईं। कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों को अपने पशुओं और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा।

जलस्तर में आई गिरावट से गांवों में बाढ़ का दबाव कम हुआ है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अभी पूरी तरह से खतरा टला नहीं है। बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने पर स्थिति फिर बिगड़ सकती है।

हालांकि बाढ़ का पानी घटने के साथ ही कटान भी तेजी से हुआ है। इसके अलावा परीक्षितगढ़ खादर क्षेत्र में भी गंगा ने भारी तबाही मचाई है। यहां पर साधो नगली, खरखाली, शिवसदन आदि गांवों में गंगा नदी ने कई सौ बीघा फसल गंगा में काटकर नष्ट कर दी है।

प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है। राहत कार्यों के लिए टीमें तैयार हैं। ग्रामीण प्रशासन से बेहतर व्यवस्था और राहत सामग्री की मांग कर रहे हैं। गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन जलस्तर बढ़ने की आशंका अभी बनी हुई है।

तेज धूप और हवाओं से बदल रहा मौसम

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिम यूपी में बारिश थमने के बाद तेज धूप और हवाओं से मौसम बदल गया है। तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है और अगले दो-तीन दिन तक गर्मी बढ़ने के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कई दिनों तक बारिश होने के बाद बीते दो दिनों से मौसम साफ है और धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप के कारण दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन और रात दोनों में गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी दो-तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी।

इस बीच हवा की रफ्तार भी पिछले दिनों की तुलना में बढ़ी है। शुक्रवार को हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इससे मौसम में हल्का बदलाव जरूर देखने को मिला।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही ने बताया कि 2 से 3 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts