HomeCRIME NEWSदोस्तों ने दिखाई क्रूरता, दोस्त के ही बाएं हाथ की उंगलियां और...

दोस्तों ने दिखाई क्रूरता, दोस्त के ही बाएं हाथ की उंगलियां और पंजा काटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

-

  • छात्र की बाएं हाथ की उंगलियां और पंजा काटा,
  • 1.80 लाख के विवाद में क्रूरता,
  • दोस्तों ने आठ घंटे पिटाई की,
  • पांच के खिलाफ केस दर्ज।

रामपुर। एक बीएससी छात्र के साथ उसके दोस्तों द्वारा की गई क्रूरता का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 1,80,000 रुपए के लेनदेन के विवाद से जुड़ी है। मिलक थाना क्षेत्र के सिर्रा निवासी वैभव चौधरी के साथ यह घटना हुई।

सनी खान नाम का उसका दोस्त उसे मुरादाबाद-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित एक ढाबे पर ले गया। वहां पांच लोगों ने उसे जबरन सफेद कार में बैठाया। आरोपियों में अजय भारद्वाज, अभय भारद्वाज, मोहित यादव और शाहनवाज शामिल थे।

आरोपी वैभव को एक सुनसान जगह ले गए। उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर एक पेड़ से बांध दिया। उसकी 8 घंटे तक पिटाई की। इसके बाद चाकू से उसके बाएं हाथ की उंगलियां और पंजा काट दिया। अधिक रक्तस्राव के कारण वह बेहोश हो गया।

जब वैभव बुधवार रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। उसके एक दोस्त ने बताया कि सनी खान ने उसे मिलने बुलाया था। घायल वैभव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैभव के पिता प्रेमवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रभारी मिलक धनंजय सिंह ने बताया कि वैभव चौधरी और आरोपी सभी आपस में दोस्त हैं। उनके बीच 1,80,000 रुपए के लेनदेन का विवाद है। वैभव चौधरी के ताऊ के लड़के को आरोपियों ने 1,80,000 रुपए वैभव के कहने पर दिए थे।

सभी आईएफटीएम मुरादाबाद में पढ़ने वाले हैं। इसी के चलते आपस में विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि आपस में मारपीट हुई। वैभव को सिंपल इंजरी है। पंजे के ऊपर घाव है। मारपीट के मामले को तूल देकर बड़ा बनाया गया ताकि रुपए न देने पड़े।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts