HomeCRIME NEWSपूर्व सांसद राकेश वर्मा की हत्या की साजिश नाकाम

पूर्व सांसद राकेश वर्मा की हत्या की साजिश नाकाम

-

– कस्टडी से भागा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सीओ के अनुसार सांसद की हत्या करने पहुंचा था


सीतापुर। पूर्व भाजपा सांसद और वर्तमान में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राकेश वर्मा की हत्या की कथित साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जो पुरानी जमीनी रंजिश में हथियार लेकर पूर्व सांसद के आवास के बाहर पहुंचा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।

सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार ने बतायाझ्र आरोपी शादाब को 2 जून की शाम पूर्व सांसद राकेश वर्मा के घर के बाहर लोडेड तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पर वह पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने उसे मुठभेड़ में उसे दबोच लिया।

सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार ने बतायाझ्र शेखन टोला निवासी शादाब पुत्र जाफर 2 जून की शाम करीब पांच बजे पूर्व सांसद राकेश वर्मा के आवास के बाहर लोडेड तमंचा, कारतूस और चाकू लेकर घूम रहा था। पूछताछ और शुरूआती जांच में सामने आया कि वह पुरानी जमीनी रंजिश के चलते हत्या की नीयत से वहां पहुंचा था।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर हिरासत में ले लिया था, लेकिन थाने ले जाते समय वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पूरे इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी निगरानी शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान देर रात सूचना मिली कि आरोपी ज्ञानेंद्र भट्ठे के पास स्थित आम के बाग में छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से दो फायर कर दिए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली एक गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर सीएचसी तम्बौर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 312 बोर का एक तमंचा, दो फायर किए हुए कारतूस, दो मिस कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।

बाराबंकी में पत्नी के साथ रहता है, बिहार में करता है नौकरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से तम्बौर का रहने वाला है। वह वर्तमान में बिहार में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी बाराबंकी में रहती है। बकरीद के मौके पर वह घर आया था। पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण वह पूर्व सांसद से रंजिश रखता था।

जमीन को लेकर था विवाद

आरोपी का दावा है कि जिस जमीन पर राकेश वर्मा का मकान बना है, वह उसकी है। हालांकि स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि मकान जिस जमीन पर बना है, वह पूर्व सांसद के परिवार की पैतृक संपत्ति है। पुलिस इस पूरे विवाद की भी जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts