Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के ईरा गार्डन मे जल्द बदलेगें जर्जर तार, बिजनेस प्लान 2026-27...

मेरठ के ईरा गार्डन मे जल्द बदलेगें जर्जर तार, बिजनेस प्लान 2026-27 मे मिली स्वीकृति

-

– जन-सुनवाई मे प्रबन्ध निदेशक से मिले ईरा गार्डन के निवासी।
– विद्युत सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का उठाया मुद्दा।
– बिजनेस प्लान 2026-27 के अन्तर्गत विद्युत सुदृढीकरण के कार्यो को मंजूरी, शीघ्र शुरू होगी टेण्डर प्रक्रिया।
– प्रबन्ध निदेशक ने संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत सुनी उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याएं, अधिकारियों को शिकायतों के समबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
– मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, सहारनपुर सहित विभिन्न जनपदों के उपभोक्ताओं ने रखी विद्युत संबंधी समस्याएं।
– विद्युत आपूर्ति, बिलिंग, मीटर, विद्युत लाईन आदि से संबंधित कुल 21 शिकायतों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर समाधान।
– समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण से, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत ।


विवेक कुमार, मेरठ। मंगलवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम मे विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता(आई0ए0एस0) ने प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन-सुनवाई के दौरान मेरठ के ईरा गार्डन क्षेत्र के निवासियों ने प्रबन्ध निदेशक से भेंट कर, क्षेत्र मे जर्जर एवं पुरानी बिजली तारों को बदलने की माॅग रखी। इस पर प्रबन्ध निदेशक ने अवगत कराया कि ईरा गार्डन क्षेत्र मे विद्युत तारों के प्रतिस्थापन एवं विद्युत व्यवस्था के सुदृढीकरण का कार्य बिजनेस प्लान 2026-27 मे स्वीकृत किया जा चुका है उन्होनें बताया कि शीघ्र ही टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ कर कार्य शुरू कराया जाऐगा जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को, सुरक्षित एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी।

 

 

इसके अतिरिक्त मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, सहारनपुर एवं अन्य क्षेत्रों से आए उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति, बिलिंग, मीटर, विद्युत लाईन एवं अन्य तकनीकी समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की।

 

 

प्रबन्ध निदेशक ने प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली।

 

 

प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत सुरक्षा, निर्बाध आपूर्ति एवं उपभोक्ता सुविधाओं से जुडे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होनें कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराना डिस्काॅम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

जन-सुनवाई मे डिस्काॅम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें आशु कालिया निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), एन0के0 मिश्र निदेशक(तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त)।

अमित रोहिला, महाप्रबंधक(लेखा), पी0के0 सिंह मुख्य अभियन्ता, मो0 सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता।

 

 

इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई मे अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो0 अरशद अधीक्षण अभियन्ता, अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, एस0के0 अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाॅफ आफिसर, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता, डी0वी0 सिंह अधिशासी अभियन्ता, सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, नवी सिंह अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts