HomeCRIME NEWSताला तोड़कर फौजी के घर लाखों की चोरी

ताला तोड़कर फौजी के घर लाखों की चोरी

-

दसवें में गए थे फौजी, घर पर ताला लगा देख सोना-चांदी और नकदी ले गए चोर

बरेली। चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। डेलापीर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई 40 लाख की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। इसी बीच कैंट थाना क्षेत्र के रामेश्वर धाम फेस 2 में एक और बड़ी वारदात सामने आ गई है।

इस बार चोरों ने सेना के जवान के घर को निशाना बनाकर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सेना के जवान गौरव कुमार (32) पुत्र मुनेंद्र सिंह वर्तमान में आगरा में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, वह एक रिश्तेदार के घर दसवें संस्कार में शामिल होने गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था।

इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार रात करीब 9 बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी, जिसके बाद गौरव को इसकी जानकारी मिली और वह तुरंत बरेली पहुंचे।

घर के अंदर पहुंचने पर उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने अलमारी और सेफ का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर करीब 20 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, पीतल के बर्तन और 10 हजार रुपए नकद ले गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts