- दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से घर पहुंचे।
नई दिल्ली। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अदालत से अनुमति मिलने के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से घर पहुंचे।
कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे के लिए अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राउज़ एवेन्यू कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने ले आई।
सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से उस परिसर में मिल रहे हैं जो अब आधिकारिक तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी को आवंटित किया गया है। यही परिसर पहले उन्हें आवंटित किया गया था।