HomeAccident NewsFIROZABAD ACCIDENT: फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत

FIROZABAD ACCIDENT: फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत

यूपी के फिरोजाबाद में शनिवार सुबह एक भयंकर दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस मथुरा से मुंडन संस्कार कर लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक ड्राइवर को नींद आ गई जिससे बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गयी। जिससे हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

-

फिरोजाबाद– फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में मिनी बस की सड़क किनारे खड़े डंपर से टक्कर हो गई। ये बस मथुरा से आ रही थी। फिरोजाबाद में बस ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।

इस बस में सवार लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मथुरा से मुंडन संस्कार कर लौट रहे थे। यह घटना थाना नसीरपुर के पास, किलोमीटर संख्या 49 पर हुई, जब चालक को झपकी आने के कारण बस खड़े डंपर से टकरा गई।

घायलों को तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसपी ग्रामीण और सीओ सिरसागंज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप अपने चार वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने मथुरा गए थे। उनके साथ परिवार और रिश्तेदारों सहित बस में करीब 20 लोग सवार थे। लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts