HomeCRIME NEWSMeerut Police Encounter: गोकशी के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, घायल

Meerut Police Encounter: गोकशी के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, घायल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इचौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। मसूरी पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार ने कच्चे रास्ते पर बाइक मोड़ दी और पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश आसिफ उर्फ सोनू पैर में घायल हो गया। आसिफ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

यह मामला 10 जून को जलालपुर गांव में हुई गोकशी की घटना से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस पहले ही परवेज, पप्पू, आकिब, वसीम और कदीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आसिफ इसी गिरोह का सदस्य है, जो अब तक फरार चल रहा था। पुलिस अब आरोपी के अपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts