HomeAccident NewsFirozabad Accident: मैनपुरी चौराहे पर दो रोडवेज बसों की भिड़ंत, राहगीर समेत...

Firozabad Accident: मैनपुरी चौराहे पर दो रोडवेज बसों की भिड़ंत, राहगीर समेत दस घायल

-

–  पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला, जाम लगा।

फिरोजाबाद। व्यस्त मैनपुरी चौराहे पर शनिवार सुबह करीब सात बजे दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक राहगीर सहित लगभग 10 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस अनियंत्रित होकर चौराहे पर रखे एक खोखे में जा घुसी। जानकारी के अनुसार, सैफई डिपो की बस (चालक शिवम गुप्ता) आगरा से कानपुर की ओर जा रही थी। वहीं, शिकोहाबाद डिपो की दूसरी बस (चालक राजेश कुमार) मैनपुरी से आगरा की दिशा में आ रही थी। मैनपुरी चौराहे पर पहुंचते ही दोनों बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

 

हादसे में लक्ष्मी नगर निवासी 30 वर्षीय रत्नेश उर्फ मोहित और 50 वर्षीय राजकरन सहित करीब 10 लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर अन्य बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

क्षतिग्रस्त दोनों बसों को हटाकर संत जनू बाबा चौकी पर खड़ा कराया गया है। इस हादसे के कारण मैनपुरी चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts