HomeTrendingबस पर फायरिंग करने वाले एनकाउंटर में गिरफ्तार

बस पर फायरिंग करने वाले एनकाउंटर में गिरफ्तार

-

एक्सप्रेस वे पर स्कूटी सवार दो युवकों ने की थी वारदात, पुलिस ने पैर में मारी गोली


गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती बस पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देहात स्वाट टीम और मसूरी पुलिस ने गुरुवार देर रात दोनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। मौके से पिस्टल, तमंचा और स्कूटी बरामद हुई है।

बस दिल्ली के उस्मानपुर से बदायूं के उसैत जा रही थी। बस चालक सरफुद्दीन ने पुलिस को बताया कि 2 युवक लालकुआं से स्कूटी पर बस का पीछा कर रहे थे। उन्होंने कई बार बस पर हमला करने की कोशिश की।

इसके बाद मसूरी थाना क्षेत्र में हाईटेक कॉलेज के सामने दोनों ने बस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से बस कंडक्टर तालिब हुसैन के कंधे के पास चोट आई। वहीं, बस मालिक के दोस्त कमरुद्दीन की गर्दन में गोली लगी। दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात मसूरी पुलिस और देहात स्वाट टीम भूड़गढ़ी रजवाहे की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर 2 युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने घेराबंदी की तो स्कूटी फिसल गई। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया। उसकी पहचान अनस निवासी तीसरा पुस्ता, न्यू उस्मान नगर, दिल्ली के रूप में हुई।

दूसरे आरोपी नदीम निवासी न्यू मुस्तफा, नेहरू विहार, दिल्ली को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बस मालिक से लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts