HomeGhaziabadगाली देने के विवाद में फायरिंग, चार हिरासत में

गाली देने के विवाद में फायरिंग, चार हिरासत में

-

– मछली व्यापारी को लगी गोली, ईंट और लोहे की रॉड भी चली


गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद इलाके में हिंडन नदी के पास बने होटल पर फायरिंग हो गई। फायरिंग दो पक्षों में विवाद के बाद हुई। जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

गाजियाबाद में एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बीती देर रात थाना साहिबाबाद के हिंडन नदी के पास बने एक होटल पर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें मछली व्यापारी फैजान को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मनीष नाम का शख्स होटल में चिकन खा रहा था। इसी दौरान फैजान, सुफियान और एक अज्ञात वहां इस होटल में आए। उन्होंने मनीष को गाली दी, इसके बाद मनीष ने फोन करके अपने दोस्त सन्नी और मामा अनिल को बुला लिया। दोस्त और मामा ने फैजान, सुफियान और उनके तीसरे साथी की पिटाई कर दी। जब वह वापस जा रहे थे तभी तीनों में से किसी एक ने कबाब की लोहे की रॉड से मनीष के मामा अनिल पर वार कर दिया।

इसके बाद मनीष ने अपने पिता विनोद को फोन करके बुलाया। विनोद ने अपने साथ लाये तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें फैजान के कंधे पर गोली लगी है। विनोद ने सुफियान को भी तमंचे की बट से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में विनोद समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts