Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशदिनदहाड़े फायरिंग से दहशत; कूड़े के विवाद में चली गोली, राहगीर घायल

दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत; कूड़े के विवाद में चली गोली, राहगीर घायल

-

– पॉश इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता के भाई ने चलाई गोली।

बरेली। ख्वाजा कुतुब में कूड़ा डालने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। जिसके बाद मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली दोनों का बीच-बचाव करने आए राहगीर के हाथ में लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े चली गोली से इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस जांच में पता चला कि भाजपा नेता नीरज रस्तोगी के भाई संजीव उर्फ बॉबी रस्तोगी और सरार्फा व्यापारी रजत रस्तोगी आमने-सामने रहते हैं। रजत का आरोप है कि बॉबी रोजाना अपने घर का कूड़ा उसके दरवाजे के सामने डाल देता था। इस बात को लेकर कई बार दोनों के बीच कहा-सुनी हो चुकी थी। गुरूवार देर शाम जब रजत ने फिर से इसका विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया।

बताया गया कि बॉबी ने गाली-गलौज करते हुए रजत को धमकाया और घर के अंदर चला गया। कुछ ही देर में वह तमंचा लेकर बाहर आया और रजत पर फायर झोंक दिया। तभी वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी राजीव रस्तोगी बीच-बचाव करने पहुंचे और गोली उनके बाएं हाथ में लग गई।
गोली लगते ही राजीव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बताया कि गोली हाथ में आर-पार निकल गई है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घरों में दुबक गए।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें संजीव उर्फ बॉबी रस्तोगी को तमंचा लेकर जाते और फायरिंग करते देखा गया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि कूड़े के विवाद में गोली चली है। आरोपी संजीव उर्फ बॉबी रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts