Homeउत्तर प्रदेशMeerutफायर स्टेशन से हाईटेक एमडीटी उपकरण चोरी

फायर स्टेशन से हाईटेक एमडीटी उपकरण चोरी

-

देहली गेट थाने से भी चंद कदम दूर हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। देहली गेट थाने और एसपी सिटी कार्यालय के पास स्थित घंटाघर अग्निशमन केंद्र से हाईटेक एमडीटी (मोबाइल डेटा टर्मिनल) उपकरण चोरी हो गया। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अग्निशमन विभाग की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अग्निशमन अधिकारी आकाश चौहान ने बताया कि यह घटना 14 जून को ड्यूटी के दौरान हुई। कर्मचारी कुशेंद्र कुमार वॉचरूम पर तैनात थे। जब वह शौचालय गए, उसी दौरान स्टेशन परिसर में रखा एमडीटी उपकरण गायब हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। परिसर की तलाशी ली गई और आसपास पूछताछ की गई, लेकिन उपकरण का कोई सुराग नहीं मिला। विभाग की तहरीर पर देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एमडीटी यानी मोबाइल डेटा टर्मिनल फायर ब्रिगेड के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण है। यह आग या अन्य आपातकालीन घटनाओं की सटीक लोकेशन, घटनास्थल तक पहुंचने का सबसे तेज मार्ग और अन्य आवश्यक जानकारी वास्तविक समय में उपलब्ध कराता है, जिससे दमकल वाहन तेजी से मौके पर पहुंच पाते हैं।

जिस क्षेत्र में यह चोरी हुई है, वह अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। यहां पुलिस अधिकारियों का लगातार आना-जाना रहता है और देहली गेट थाना व एसपी सिटी कार्यालय भी पास में ही स्थित हैं। ऐसे सरकारी संस्थान से महत्वपूर्ण उपकरण की चोरी होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts