Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सोतीगंज न्यू मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान के बेसमेंट में...

मेरठ: सोतीगंज न्यू मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान के बेसमेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजर थाना क्षेत्र के सोतीगंज स्थित न्यू मार्केट में आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान की बेसमेंट में अचानक आग भड़क उठी, जिससे लाखों रुपये के सामान के जलकर नष्ट होने की आशंका है। दुकान मालिक का नाम रवि बताया जा रहा है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में सामान्य रूप से कामकाज चल रहा था, तभी दुकान की बेसमेंट से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में धुआं बढ़ गया और आग की लपटें भी नजर आने लगीं। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर सुरक्षित दूरी बनाई और दमकल विभाग को सूचना दी।

 

 

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। बेसमेंट में धुआं ज्यादा होने की वजह से दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

दुकान में भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स का सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।

 

 

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गनीमत यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts