HomeEducation Newsयूजी-पीजी प्राइवेट परीक्षाओं के फार्म दस तक भरें

यूजी-पीजी प्राइवेट परीक्षाओं के फार्म दस तक भरें

-

– मार्च में होनी प्रस्तावित है सभी प्राइवेट परीक्षाएं


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वह प्राइवेट परीक्षाएं जो विभिन्न वर्षो से रूकी हुई है अब मार्च मेंं हो सकती है। इन परीक्षाओं के स्नातक-परास्नातक प्राइवेट में बीए-बीकॉम, एमए-एमकॉम के परीक्षा फॉर्म अब 10 फरवरी तक भरे जा सकेंगे। विवि की ओर से बुधवार को अंतिम तिथि बढ़ाते हुए छात्रों को राहत दी गई है।

अब छात्र आॅनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म 12 फरवरी तक संबंधित कॉलेज में जमा करा सकेंगे। कॉलेज ये फॉर्म 13 फरवरी तक कैंपस में जमा करेंगे। विवि में यूजी-पीजी प्राइवेट के विभिन्न वर्षों की परीक्षाएं मार्च में प्रस्तावित हैं। स्नातक में प्रथम वर्ष में नए छात्रों को छोड़कर द्वितीय एवं अंतिम वर्ष में एकल विषयों के परीक्षा फॉर्म भी इसी दौरान भरे जाएंगे।

वहीं विवि परिसर में में बीए अर्थशास्त्र आॅनर्स में ओल्ड कोर्स के पेपर 13 से 16 फरवरी तक सुबह दस से एक बजे तक होंगे। परिसर में ही एमए ज्योतिर्विज्ञान के पेपर 12 से 19 फरवरी तक चलेंगे। छात्र अधिक जानकारी विवि वेवसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts