HomeWorld Newsमिडिल ईस्ट में लड़ाई तेज, इजरायल का बड़ा हमला

मिडिल ईस्ट में लड़ाई तेज, इजरायल का बड़ा हमला

-

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में छठे दिन जंग और भीषण हो गई है। रात को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान में कई जगहों पर बड़े हमले किये हैं। सबसे बड़ा हमला तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हेडक्वार्टर पर किया गया है। इजरायल की तरफ से कहा गया है कि उनकी एयरफोर्स ने बेहद सटीक इंटेलीजेंस के आधार पर पूर्वी तेहरान में एक बड़े आर्मी कंपाउंड को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया है। ये कंपाउंड ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का था।

 

 

इजरायली सेना ने जानकारी दी है कि उसने 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों के साथ पूर्वी तेहरान में एक व्यापक हमला किया है। इन विमानों ने 250 से ज्यादा बम गिराए हैं। इजरायल की तरफ से कहा गया है कि इस आर्मी कंपाउंड में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ साथ दूसरी ईरानी सुरक्षा एजेंसियों के हेडक्वार्टर भी थे। इजरायल ने ईरान के इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर, आंतरिक सुरक्षा बल और ईरान की साइबर वॉर यूनिट पर भी हमला करने का दावा किया है। इस हमले के बाद तेहरान में कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं और कुछ जगहों पर आग लग गई है।

इजरायल के मुताबिक उसने उसने ईरान पर अपने हमलों के दौरान लगभग 300 डिफेंस सिस्टम और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी ने कहा कि ने पूर्वी तेहरान में एक रिवोल्यूशनरी गार्ड कंपाउंड पर हमला किया। साथ ही ईरानी न्यूक्लियर प्लांट के अंदर की साइट्स पर भी हमला करने का दावा किया है।

लेबनान में इजरायल ने किए हमले

दूसरी ओर लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। राजधानी बेरूत, टायर और दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों को हवाई हमला कर के तबाह कर दिया गया है। दक्षिणी लेबनान के सीमा से सटे इलाकों में सैनिक तैनात किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, लेबनान में अबतक 70 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts