Homeउत्तर प्रदेशMeerutगन्ने का बीज न देने पर की मारपीट

गन्ने का बीज न देने पर की मारपीट

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। थाना मवाना के ग्राम कौल निवासी श्रीकांत शर्मा ने एसएसपी को दिए पत्र में गांव के ही कुछ लोगों पर गन्ने का बीज न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सात मार्च को उसके पास अनिल सैनी पुत्र समय सिंह का फोन आया और वह फोन पर गाली-गलौच करने लगा और कहने लगा कि तूने मुझे विपिन पुत्र धीर सिंह से गन्ने का बीज नहीं दिलाया और धमकी देने लगा। रात में अनिल सैनी अपने साथ दो अज्ञात लडकों को लेकर उसके घर के अंदर घुस आये और आते ही लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में उसे गंभीर चोट आई और वह पहले जिला अस्पताल और उसके बाद मेडिकल में भर्ती रहा। पुलिस ने भी उसकी रिपोर्ट मामूली धारा में दर्ज की। श्रीकांत ने एसएसपी से अपनी जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts