spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना थाने में लगी भीषण आग, आग लगने से कुछ पुलिसकर्मी घायल

सरधना थाने में लगी भीषण आग, आग लगने से कुछ पुलिसकर्मी घायल

-

सरधना थाने में लगी भीषण आग, आग लगने से कुछ पुलिसकर्मी घायल

  • सरधना थाने में अचानक भीषण आग लगी।
  • आग लगने से कुछ पुलिसकर्मी घायल।

शारदा न्यूज़, संवाददाता ।

मेरठ। थाना सरधना में भीषण आग लग गई है। थाने का रिकॉर्ड रूम मैस और माल खाना जलकर राख हो गया है। कई पुलिसकर्मी भी आग की चपेट में आकर जख्मी हो गए हैं। जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

 

आपको बता दें घटना मेरठ के थाना सरधना की है जहां थाने के अंदर आग की लपटें दिखाई दे रही है थाने का निरीक्षण भवन जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि पहले शॉर्ट सर्किट हुआ उसके बाद रसोई गैस सिलेंडर का पाइप जल गया। जिसके चलते थाने में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के चक्कर में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसके बाद पूरे थाने में आग फैल गई थाने में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश भी की लेकिन जब आग नहीं बुझी तो फिर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।

 

 

बता दें घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन थाना परिसर में रखा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं घायल पुलिसकर्मियों को मेरठ रेफर कर दिया गया है ।वहीं जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों की माने तो आग और हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts