HomeCRIME NEWSमहिला की गला दबाकर हत्या की आशंका, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद...

महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

-

महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

 

 

  • महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका।

  • परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया।


 

शारदा न्यूज, संवाददाता  |

 

मेरठ। महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद उसका शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी। वहीं परिजनों ने महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। और अब उसका अंतिम संस्कार हो गया है पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

 

दरअसल घटना मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र के फिटकरी गांव की है। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली महिला खेतों में काम करने के लिए निकली थी। वही दोपहर के बाद जब मां वापस नहीं लौटी तो बच्चों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद परिजनों को उसका शव खेत में पड़ा मिला। महिला के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। उसके चेहरे और हाथों पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला के शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर महिला की हत्या कैसे हुई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts