HomeAccident NewsFarrukhabad Accident: दो रोडवेज बसों की टक्कर, मची चीख पुकार, करीब छह...

Farrukhabad Accident: दो रोडवेज बसों की टक्कर, मची चीख पुकार, करीब छह यात्री घायल

-

– एक बस रॉंग साइड जाने से हुआ हादसा, चालक समेत चार का चल रहा इलाज।

फर्रूखाबाद। कायमगंज में बेरिया तिराहे पर दो रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं। घटना बुधवार सुबह की है। फरुर्खाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 76-5967 एटा जा रही थी। इस बस में करीब 20 यात्री सवार थे। दूसरी तरफ एटा डिपो की बस दिल्ली से फरुर्खाबाद की ओर आ रही थी, जिसमें लगभग 15 यात्री सवार थे।

बेरिया तिराहे पर फरुर्खाबाद डिपो की बस रॉन्ग साइड में चली गई। जिसके बाद एटा डिपो की बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपना सामान संभालते हुए बसों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एटा डिपो के चालक समेत 6 घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हल्की चोट वाले 2 यात्री अपने घर चले गए। बाकी 4 यात्रियों का इलाज जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts