HomeAccident NewsFarrukhabad Accident: डीसीएम की टक्कर से भाई-बहनों समेत तीन की मौत

Farrukhabad Accident: डीसीएम की टक्कर से भाई-बहनों समेत तीन की मौत

-

– दोनों बहनों को स्कूल छोड़ने जा रहा था युवक, कई मीटर तक घिसटा, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम।

फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक डीसीएम के अगले पहियों के बीच फंस गई। कई मीटर तक घिसटती गई। हादसे में बाइक पर सवार भाई और उसकी दो नाबालिग चचेरी बहनों की मौत हो गई। युवक अपनी दोनों चचेरी बहनों को सुबह स्कूल छोड़ने बाइक से जा रहा था। तीनों गांव के पास के ही स्कूल में पढ़ाई करती हैं। इसी दौरान सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों जमीन पर गिर पड़े। युवक और बड़ी बहन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। छोटी बहन गंभीर घायल हो गई।

 

 

राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल बच्ची को सीएचसी ले जाने लगे। पर बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नबीगंज रोड की है।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भूड़ नगला गांव निवासी राजन (19) अपनी चचेरी बहन काजल (15) और सेजल (12) को स्कूल छोड़ने बाइक से लेकर जा रहा था। दोनों गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती थीं। काजल कक्षा 10 और सेजल कक्षा-6 की छात्रा थी। इसी दौरान नबीगंज रोड पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बाइक डीसीएम के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 10 मीटर तक घिसटती गई। जब तक चालक ने डीसीएम रोका, राजन और काजल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं सेजल लहूलुहान थी और दर्द से बुरी तरह कराह रही थी। मल्टीपल फ्रैक्चर हुए थे।

चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद को दौड़े, पर तब तक डीसीएम का चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घायल सेजल को तत्काल मोहम्मदाबाद सीएचसी ले जाने लगे। पर बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया।

पुलिस की सूचना पर तीनों बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। राजन और काजल का शव देख परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। शवों को उठाने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, न पोस्टमॉर्टम होगा, ना ही अंतिम संस्कार।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। पर अब तक राजन और काजल के शवों को परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने नहीं दिया है। पुलिस डीसीएम के नंबर से आरोपी चालक को ट्रैक करने का प्रयास कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts