Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: किसानों ने उठाई सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग

Meerut: किसानों ने उठाई सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों सदस्य सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए महानगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।

बताया कि आने वाली 25 जून को भारतीय किसान यूनियन इंडिया के सैकड़ों सदस्य कमिश्नरी पार्क में पहुंचेंगे और सरकार से किसानों को हो रही समस्याओं से धरना प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि, किसानों को धरना प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन इंडिया के सदस्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हैं कि, धरना स्थल पर बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था
की जाए।

हमारे संगठन द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र कमिश्नर कार्यालय पर दिया गया था। लेकिन अभी तक उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते किसानों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा है। इसलिए ही किसान संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हुए है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts