spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: गन्ना ढुलाई भाड़ा बढ़ाने के विरोध में किसानों ने भरी...

Meerut News: गन्ना ढुलाई भाड़ा बढ़ाने के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार

-

  • भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने शिकायतों के निस्तारण में लगाया लापरवाही का आरोप.

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन करने के लिए इक्टठा होने शुरू हो गए हैं। उनका आरोप है कि लगातार हम अधिकारियों को अपनी समस्या बताते आ रहे हैं, इसके बाद भी उनका कोई निस्तारण नहीं हो रहा है।

भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आज से जिला मुख्यालय मेरठ का घेराव किया जाएगा। किसान दिवस में जिलाधिकारी के न पहुंचने पर पूर्व घोषित अगले सप्ताह के घेराव की घोषणा पर अमल करते हुए भाकियू संगठन ने ये निर्णय लिया है। साथ ही किसान संबंधी समस्याओं का निस्तारण न होने की परिस्थिति में किसान अनिश्चितकालीन आंदोलन कर सकते हैं। किसान गन्ना ढुलाई भाड़ा एवं तोल गड़बड़ी से बेहद ज्यादा परेशान हैं।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि अनेकों जिला स्तरीय समस्याओं से किसान परेशान हैं। जिसे लेकर आज किसान जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। आज ही दिल्ली आंदोलन के भी पांच साल पूरे होंगे। उसकी वर्षगांठ भी किसान जिला मुख्यालय पर मनाएंगे।

अनुराग चौधरी ने कहा कि हजारों की संख्या में किसान जिला मुख्यालय का घेराव करने आ रहे हैं। जो अपने साथ कंबल रजाई गद्दे लेकर आंदोलन में शामिल होगे। कलक्ट्रेट परिसर में ही अब समस्याओं और शिकायतों के स्थाई निवारण तक किसान धरना देकर बैठेंगे।

पिछले माह भी दिया था धरना

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने भी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। जिसमे संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौधरी भी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही कढ़ाई चढ़ाकर खाना भी बनाया था। लगभग पांच घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद एडीएम सिटी ने उनका ज्ञापन लेते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts