Homeउत्तर प्रदेशMeerutपर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने जम्मू-कश्मीर में मारे गए मृतकों को दी...

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने जम्मू-कश्मीर में मारे गए मृतकों को दी श्रद्धांजलि

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा शास्त्री नगर स्थित डी ब्लॉक मार्केट में जम्मू-कश्मीर में मारे गए श्रद्धालुओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने सरकार से आंतकियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

डी ब्लॉक मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री अंकित अरोड़ा ने आतंकी हमले में घायल सभी 32 लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अध्यक्ष नवदीप शुक्ला ने कहा कि आतंकवाद को अब समूल नष्ट करना होगा।

समाज सेवी विपुल सिंघल, अमित कुमार गुप्ता, नवदीप शुक्ला, अंकित अरोड़ा, आशुतोष कौशिक, मितुल अग्रवाल, अश्वनी अरोरा, मोहित शर्मा, संजय रोलस्टन, जुल्फिकार आलम, हर्ष, वरुण, यश, विककी, अशोक, डॉ पुलकित, शिवम, डॉ अंकुर, संदीप, पुनीत, माजिद आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts