Homeउत्तर प्रदेशMeerutCentral Market Big News: सेंट्रल मार्केट में हुई पीएसी जवानों की एंट्री...

Central Market Big News: सेंट्रल मार्केट में हुई पीएसी जवानों की एंट्री ने मचाई हलचल, …महिलाएं बोली घर को टूटने नहीं देंगे

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आंखों में आंसू, चेहरे पर ग़म और जुबान पर दर्द यही बयां कर रहा है कि, जिस परिवार ने कड़ी मेहनत कर अपने घरौंदे को बनाया, वही, घरौंदा आज टूटने की कगार पर पहुंच गया है। शास्त्री नगर का चर्चित सेंट्रल मार्केट इन दिनों महिलाओं के दर्द और ईश्वर से प्रार्थना की बीच धरना प्रदर्शन करते हुए बीत रहा है। इतनी शक्ति हमें देना दाता…’, ‘हम किसी से नहीं डरेंगे…’, ‘नारी शक्ति एक है…’ और ‘ हमारी एकता जिंदाबाद…’ जैसे नारों से पूरा इलाका रोजाना की तरह गुरुवार को भी गूंजता रहा। लेकिन गुरुवार को अचानक सेंट्रल मार्केट में पीएसी जवानों की एंट्री हुई तो माहौल गरमा गया। यहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि, उन्हें जबरन घर से बाहर निकालने की तैयारियां की जा रही है। जबकि, अगर व्यापार के बाद उनका घर ही चला गया तो वह कहां जाएंगे।

 

 

गुरुवार को सेंट्रल मार्केट में पीएसी जवानों की एंट्री होते ही धरना स्थल पर बैठी महिलाओं ने गीतों और नारों के माध्यम से विरोध जताया। उन्होंने साफ कहा कि अगर अब उनका घर छिना गया तो वह चुप नहीं बैठेंगी। बता दें कि, शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट और आसपास के सेक्टरों में दुकानों को सील करने और 800 से अधिक भूखंडों पर कार्रवाई की आशंका के विरोध में महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं सेक्टर-2 में धरने पर डटी रहीं और आवास विकास परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार शास्त्री नगर के विभिन्न सेक्टरों में 800 से अधिक भूखंडों पर कार्रवाई की जानी है। आदेश के तहत आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाएगा और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही सभी संपत्ति स्वामियों को आवास विकास परिषद के स्वीकृत नक्शे के अनुरूप ही निर्माण करना होगा। इसी कार्रवाई के विरोध में क्षेत्र की महिलाएं और स्थानीय लोग लगातार धरना देकर विरोध जता रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts