spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMoradabadबुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर, पैर में...

बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी, कान पकड़कर बोला माफ कर दो

-

  • महिला से बैडटच करने वाले का एनकाउंटर।
  • पैर में गोली लगी, कान पकड़कर बोला माफ कर दो, दोबारा गलती नहीं होगी।

मुरादाबाद। बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ लिया है। सोमवार रात 12 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी आरोपी बाइक से आया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एनकाउंटर की सूचना पर एसपी सिटी अस्पताल पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी कान पकड़कर माफी मांगने लगा। कहा- अब कभी ऐसा नहीं करूंगा, मुझे एक बार माफ कर दो। मुठभेड़ जिगर कॉलोनी में नट बाबा मठ के पीछे रामगंगा घाट पर हुई। आरोपी आदिल (22) से पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद की है। आदिल ​​​डिप्टी गंज चौराहे पर प्राइवेट नर्सिंग होम में कंपाउंडर है।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मुरादाबाद क्षेत्र में ड्रोन को लेकर अफवाह चल रही है। उसी के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में जाकर लोगों को अवेयर कर रहे हैं। इस क्रम में नागफनी और रामगंगा किनारे लोगों को अवेयर कर रही थी। नदी किनारे के क्षेत्र में इस दौरान बिना प्लेट की बाइक से एक व्यक्ति जा रहा था। उसे रोककर पूछताछ की कोशिश की तो वह नदी के किनारे बने नट बाबा मठ की ओर से चांदमारी घाट की ओर भागने लगा। उसके भागते ही पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।
उन्होंने बताया कि आगे नदी किनारे भागते समय आरोपी की बाइक फिसल गई। फिर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदिल उर्फ पप्पू बताया। आरोपी के पास से जिंदा कारतूस, तमंचा और बाइक बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने बेहतर काम किया है। 12 से 14 घंटे में ही महिला से गंदी हरकत करने वाले को पकड़ लिया।

रविवार को डिप्टीगंज गोल कोठी इलाके में महिला से छेड़खानी का वीडियो सामने आया था। महिला ने नागफनी थाने पर घटना की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि शाम करीब 6 बजे जब वह सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी, तभी एक युवक ने गोल कोठी के पास उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी आदिल की पहचान की। इसके बाद से जगह-जगह उसकी तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts