Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

-

  • गोली लगने से 2 बदमाश घायल, 5 दिन पहले की थी लूट

शारदा न्यूज़, हापुड़। हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि दो बदमाश फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल बदमाशों ने पांच दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित 2200 रुपये, तमंचा व एक बाइक बरामद की है।

सीओ आशुतोष ने बताया कि पुलिस दौताई नहर पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को संदिग्ध हालत में आते हुए दिखाई दिए।

पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस ने भी फायरिंग की। तो दोनों युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम विक्की निवासी मोहल्ला चटाई वाला कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ व आजाद निवासी मोहल्ला चटाई वाला कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ बताया है। गिरफ्तार बदमाशों के दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। जो करीब पांच दिन पूर्व थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित थे। गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts