HomeCRIME NEWSपुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़; एक गौतस्कर गिरफ्तार, फरार आरोपियों की...

पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़; एक गौतस्कर गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

-

– किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़।

– मुठभेड़ में एक गौतस्कर गिरफ्तार।

– जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली।

– फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश ।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात को पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके 5-6 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए।

 

मेरठ : किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

Video News || SHARDA EXPRESS

 

मंगलवार रात किठौर पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि गांव बहरोडा के जंगल में एक ट्यूबवेल की कोठरी में तीन बोरियों में पशु मांस रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान पशु कटान के उपकरण तथा तीन बोरियों में मांस और खाल बरामद कर ली।

इसी दौरान कोठरी के पीछे छिपे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में बसरीफ पुत्र ताज मोहम्मद निवासी बहरोडा के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा पशु काटने के उपकरण बरामद हुए है।

घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी किठौर भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts