spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsछात्रों को दी रोजगार से जुड़ी जानकारियां, पढ़िए पूरी खबर

छात्रों को दी रोजगार से जुड़ी जानकारियां, पढ़िए पूरी खबर

-

छात्रों को दी रोजगार से जुड़ी जानकारियां, पढ़िए पूरी खबर


शारदा न्यूज, संवाददाता।


मेरठ। विद्यार्थियों को रोजगार सहायता उपलब्ध कराने, सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने एवं कैरियर से संबंधित समस्याओं के निदान करने के उद्देश्य से एक कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र / करियर काउंसलिंग सैंटर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश शासन) के तत्वावधान मे जंतु विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में किया गया।

 

कार्यशाला की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बिंदु शर्मा ने की। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रोफेसर एसएस गौरव रहें। उन्होंने कार्यशाला में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता। प्रतिभागियों को समय के अंतर्गत करियर का निर्माण करना चाहिए और कहा कि सतत परिश्रम और आत्मविश्वास से ही सफलता निर्धारित होती है। समय बहुत बड़ा महत्व होता है। समय का प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए।

 

 

काउंसलर ललित कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। करियर काउंसलर अंशुमान शर्मा ने कहा कि भारत में रोजगार के विभिन्न अवसर मौजूद हैं तथा समय-समय पर सरकारी नौकरियों हेतु विज्ञापन प्रकाशित होते रहते है इसके लिए रोजगार समाचार, समाचार पत्रों का नियमित रूप से अवलोकन करने की सलाह विद्यार्थीओं दी गई।

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अगर संपूर्ण समर्पणता के भाव से और लगन के साथ अगर तैयारी करें तो वह किसी भी क्षेत्र में निश्चित ही सफल हो सकते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति, बुलन्द इरादो से कोई भी कठिन कार्य सहज तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने जंतु विज्ञान के क्षेत्र में करियर के बारे में भी विस्तार से बताया। सफल होने के लिए समय महापुरुषों से भी प्रेणना लेनी चाहिए। इस अवसर पर विभाग के आचार्य एके चौबे ने सभी अतिथि का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए कैरियर संबंधी प्रश्न पूंछे जिसके उत्तर काउंसलर ने दिए। उत्तरों से प्रतिभागी प्रसन्न भाव से नजर आए। कार्यशाला में दुष्यंत कुमार एवं सभी स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts