Homeउत्तर प्रदेशMeerutसेवा समाप्त करने का कर्मचारियों ने जताया विरोध

सेवा समाप्त करने का कर्मचारियों ने जताया विरोध

-

– उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के बैनर तले चौ. चरण सिंह पार्क में दिया धरना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को मैन पावर आउटसोर्सिग के माध्यम से कम्पनी द्वारा रखे गए सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं राजकीय हाईस्कल इण्टर मिडिएट विद्यालयों में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों को 31 मार्च 2026 से सेवा में नही लेने का स्थाई सामाधान एवं समय से वेतन की मांग सहित 12 मांगों को लेकर मण्डल अध्यक्ष भूपेश राणा की अध्यक्षता में सभी कर्मचारियों ने कमिश्नरी पार्क में धरना प्रदर्शन किया।

 

 

धरना-प्रदर्शन में आये साथियों को सम्बोधित करते हुए सुरेश कुमार शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कम्पनी की आड़ में बेरोजगार नौजवानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है, जहां उन पर 31 मार्च के बाद सेवा में नहीं लेने का डर बैठा हुआ है। इसका तुरन्त समाधान किया जाए।

शशीकांत शर्मा प्रभारी मंत्री मण्डल ने कहा कि, माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन मेरठ मण्डल अपने आउट सोर्सिंग साथियों की समस्याओं को निस्तारण कराकर ही दम लेगी। भपेश राणा मण्डल अध्यक्ष ने संयुक्त शिक्षा निदेशक मण्डल मेरठ द्वारा किये गए आदेश को तुरन्त निरस्त कर स्पष्ट आदेश निर्गत करने की मांग की।

नीरज पंवार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आउट सोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 8314 मात्र मासिक वेतन पर रखा गया है। जबकि, वह भी चार-चार महीने तक वेतन भुगतान नही होता। जबकि, 31 मार्च के बाद सेवा में नहीं लिए जाने हेतु संयुक्त शिक्षा निदेशक मण्डल मेरठ द्वारा किया अन्याय पूर्ण काला आदेश तुरन्त निरस्त कर स्पष्ट आदेश किया जाए।

धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा कि, अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा जनप्रतिनिधि का घेराव कर समस्याओं के समाधान की मांग पुरजोर से उठाई जाएगी।

इस दौरान ऋषि पाल, नीरज पंवार, अमरीश चौहान, नीरज तेवतिया, संजय कुमार, जैनेन्द्र शरण, नीरज शर्मा, शैलेंद्र सिंह, योगेन्द्र धामा, समीर खान, अमित कुमार, रमेश चन्द्र, विजेन्द्र कुमार, संजय कुमार, शीशपाल, अमित राज, महेन्द्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, नीरज कुमार, सुशील कुमार, अशोक, गोपाल शर्मा, शुभकान्त शर्मा, सुनील जायसवाल, उमेश चन्द्र शर्मा, चन्द्र पाल सिंह, मिन्ट सिंह, अशोक कुमार, विकास कुमार, पजन कुमार, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts