Homeउत्तर प्रदेशMeerutवॉटर पार्क में कर्मचारियों ने की अभद्रता

वॉटर पार्क में कर्मचारियों ने की अभद्रता

-

  • परतापुर थाने में कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। परतापुर के फैंटेसी वर्ल्ड वाटर मनोरंजन पार्क में तीन महिलाओं के साथ कर्मचारियों ने छेड़छाड़ कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो बाउंसरों ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा बदसलूकी कर दी।

महिलाओं की सूचना पर गांव से परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंच गए। यहां पार्क के कर्मचारियों और महिलाओं के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। बाद में परतापुर पुलिस ने लाठियां फटकार आरोपियों को दौड़ाया। महिलाओं की तहरीर पर वाटर पार्क के कर्मचारियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

परतापुर दिल्ली-दून हाईवे पर फैंटेसी वर्ल्ड वाटर मनोरंजन पार्क है। शुक्रवार दोपहर ब्रह्मपुरी की एक फाइनेंस कंपनी का स्टाफ यहां घूमने गया था। स्टाफ में तीन महिलाएं भी थीं। पार्क में जाने पर सभी को कपड़े बदलने होते हैं। महिलाएं कपड़े बदलकर नहाने लगीं तो आरोप है कि लाइफ गार्ड ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने विरोध करते हुए वहां तैनात बाउंसरों से शिकायत की।

आरोप है कि बाउंसरों ने मदद करने की बजाय चुप रहने को कहा और बाउंसरों ने भी उनसे बदसलूकी की। एक महिला का गांव परतापुर के पास ही है। उसने छेड़छाड़ की जानकारी गांव में दी तो वहां से परिजन और अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद महिला के परिजनों और वाटर पार्क के स्टाफ में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चल गए। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। अफरातफरी के बीच वाटर पार्क के कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस महिलाओं के परिजनों को पकड़कर थाने ले गई। महिलाओं ने थाने पहुंचकर बताया कि सारी गलती वाटर पार्क के कर्मचारियों की है।

इसके बाद मारपीट में घायल महिलाओं के परिजनों की डॉक्टरी कराई गई। महिलाओं की ओर से वाटर पार्क के स्टाफ के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ को मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts