HomeCRIME NEWSबिजली का तार लूटने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिजली का तार लूटने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

पुलिस ने एक बदमाश के पैर में मारी गोली, जंगल में माल बरामद


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह बिजली के तार लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाश को माल बरामदगी कराने के लिए जंगल में लेकर गई थी। इसी दौरान बदमाश ने वहां छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार आधी रात को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अहमदपुरी में बिजली की साइट पर दो मजदूरों से मारपीट कर बदमाश बिजली का हाईटेंशन वायर लूटकर ले गए थे। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी करके एक बदमाश बिलाल पुत्र शौकीन निवासी कायस्थबड्डा किठौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिकअप गाड़ी में लूटा गया वायर बरामद किया गया।

शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपी को बिजली के तार काटने के उपकरण बरामद कराने के लिए अहमदपुरी के जंगल में लेकर गई थी। बिलाल ने वहां छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बिलाल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया- आरोपी के पास से तार काटने की आरी और एक तमंचा बरामद किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts